A2Z सभी खबर सभी जिले की

Sonbhdara news:महुली बाजार में चोरों का धावा, मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित नकदी पर हाथ साफ

विंढमगंज सोनभद्र(राकेश कुमार कन्नौजिया)_विंढमगंज थाना क्षेत्र के महुली बाजार में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब दुकानदार दुकान खोलने पहुँचा। इस मामले में पीड़ित ने थाना विंढमगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार पुत्र भगवानदास गुप्ता निवासी महुली, थाना विंढमगंज, महुली बाजार में मोबाइल, चार्जर, ईयरफोन, एलईडी बल्ब तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान चलाते हैं। बीती रात 8 नवंबर 2025 को अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

सुबह करीब 7 बजे जब प्रमोद कुमार दुकान पर पहुँचे तो दुकान का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर का सामान बिखरा हुआ पाया। सामान की जाँच करने पर पता चला कि लगभग 1,50,000 रुपये मूल्य के मोबाइल फोन, चार्जर, ईयरफोन, अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामग्री और नकदी गायब थी।

इस संबंध में पीड़ित ने थाना विंढमगंज में प्रार्थना पत्र देकर चोरों की गिरफ्तारी एवं चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस घटना से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और उनका व्यवसाय गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है।

पीड़ित ने कहा कि पुलिस प्रशासन शीघ्र कार्रवाई करे, ताकि बाजार में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर रोक लग सके और व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!