A2Z सभी खबर सभी जिले कीकोरियाछत्तीसगढ़

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का टायलेट, बाथरूम में पसरी गंदगी जिम्मेदार आंख मुंदे हुए।

 

 

सोनहत | ब्लाॅक मुख्यालय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए बनाए गए प्रसाधन की हालत बदहाल हो चुकी है। शौचालय, बाथरूम की नियमित साफ-सफाई नहीं होने को कारण मरीज उसका इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। इसके कारण भर्ती मरीजों को बाहर खुले में शौच को िलए जाना पड़ रहा है। बता दें स्वास्थ्य केंद्र में जीवन दीप समिति के तहत साफ-सफाई के लिए सफाईकर्मी भी रखे गए हैं। कुछ मरीज तो मजबूरी में उसी शौचालय , का इस्तेमाल कर रहे हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों ने बताया कि अस्पताल के परिसर में मरीजों के उपयोग के लिए बनाए गए शौचालय, बाथरूम की नियमित साफ-सफाई नहीं कराई जाती हैं। इसके कारण इनमें गंदगी पसरी हुई है। इसके चलते संक्रमण फैलने का भी खतरा बना हुआ है। शिकायत के बाद भी अस्पताल प्रबंधन इस पर ध्यान नहीं दे रहे है।

फोटो संलग्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का शौचालय जिसमे गंदगी फैली हुई है।

Back to top button
error: Content is protected !!