A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19FinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रयागराजवर्ल्डकप 2023
Trending

UP Cold: यूपी में भयंकर सर्दी, 40 जिलों में कोहरे का अलर्ट, स्कूलों में होने लगी छुट्टी की घोषणा प्रयागराज में भी 30 तक स्कूल बंद करने का आदेश

पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान मेरठ 6.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।

UP Cold: यूपी में भयंकर सर्दी पड़ रही है। कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान मेरठ 6.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जबकि हरदोई और शाहजहांपुर में दिन का अधिकतम तापमान मात्र 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रात के समय मेरठ के बाद इटावा (7.4 डिग्री सेल्सियस), मुजफ्फरनगर (7.8 डिग्री सेल्सियस), प्रयागराज, बाराबंकी और झांसी (8.0 डिग्री सेल्सियस) सबसे ठंडे जनपद रहे। वहीं, दिन के तापमान में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई है। हरदोई और शाहजहांपुर के अलावा वाराणसी और गाजीपुर में दिन का पारा मात्र 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 9 डिग्री तक कम है। कानपुर नगर (14.3 डिग्री सेल्सियस), आजमगढ़ (14.2 डिग्री सेल्सियस) और गोरखपुर (14.5 डिग्री सेल्सियस) में भी सूरज न निकलने के कारण अति शीत दिवस जैसी स्थिति बनी रही। शीतलहर के चलते स्कूलों में छुट्टी की घोषणा होने लगी है। अब तक 20 जिलों में स्कूलों की छुट्टी बोल दी गई है। इनमें 18 जिले में आठवीं और दो जिलों में 12वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।

दृश्यता शून्य पहुंची, इन शहरों में.

अत्यंत घना कोहरा (दृश्यता 50 मीटर से कम): प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह ‘जीरो विजिबिलिटी’ दर्ज की गई। आगरा (आईएएफ), सहारनपुर (आईएएफ), प्रयागराज (आईएएफ) और कानपुर (आईएएफ) में दृश्यता शून्य रही। वहीं, प्रयागराज और फतेहपुर में मात्र 10 मीटर, मेरठ में 15 मीटर और हमीरपुर में 20 मीटर की दृश्यता रिकॉर्ड की गई। ताजनगरी आगरा और इटावा में 25 मीटर, जबकि अलीगढ़, मुजफ्फरनगर और कानपुर शहर में महज 30 मीटर की दूरी पर भी देखना मुश्किल रहा। घने कोहरे की श्रेणी में बांदा में 50 मीटर, हरदोई में 60 मीटर, फतेहगढ़ में 70 मीटर और नजीबाबाद में 80 मीटर दृश्यता दर्ज हुई। राजधानी लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर दृश्यता 150 मीटर रही, जिससे उड़ानों पर असर पड़ा।

मौसम विभाग ने 40 शहरों के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के करीब 40 जिलों में अत्यंत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात व नगर, रायबरेली, अमेठी और सुल्तानपुर में कोहरा इतना घना होगा कि विजिबिलिटी शून्य के करीब रह सकती है। इसके साथ ही पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर में भी कोहरे का जबरदस्त असर दिखेगा।

इन जिलों में स्कूलों की हो गई छुट्टी, प्रयागराज में 29 और 30 दिसंबर को छुट्टी।

सर्दी को देखते हुए शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, जौनपुर, देवरिया, बागपत, मेरठ, बस्ती, कासगंज, महाराजगंज, गोंडा और वाराणसी में आठवीं तक दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। इसी तरह अंबेडकरनगर, हरदोई, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद में आठवीं तक के स्कूलों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश दिया गया है। बिजनौर में एक दिन और संभल में 12वीं तक के स्कूलों को दो दिन बंद रखने की घोषणा की गई है।

Back to top button
error: Content is protected !!