
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी । प्लेटफॉर्म पर डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा , साथ ही आवश्यक दवाएं भी मिलेंगी । रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्थ यूनिट स्थापित करने का निर्णय लिया है । अब तक स्टेशन पर यात्रियों के लिए ऑन – कॉल डॉक्टर की व्यवस्था थी , लेकिन आसपास मेडिकल स्टोर न होने से परेशानी होती थी । जल्द ही प्लेटफार्म नंबर दो पर फूड स्टॉल के पास हेल्थ यूनिट की स्थापना की जाएगी , जिससे आपात स्थिति में यात्रियों को तत्काल इलाज और दवाएं मिल सकेंगी ।















