
संवाददाता, वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश की महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा तथा पुष्टाहार मंत्री बेबीरानी मौर्य शुक्रवार देर शाम आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर एक हादसे में बाल-बाल बच गईं। जानकारी के अनुसार, मंत्री की सरकारी गाड़ी की टक्कर एक ट्रक से हो गई, जिसका टायर अचानक फट गया था।
गनीमत रही कि मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
—
🔹 हादसा रात 8 बजे के करीब नसीरपुर थाना क्षेत्र में हुआ
मंत्री बेबीरानी मौर्य हाथरस से लखनऊ की ओर अपने काफिले के साथ जा रही थीं।
किलोमीटर संख्या 56 के पास बराबर चल रहे ट्रक का टायर अचानक फट गया।
ट्रक की साइड मंत्री की गाड़ी से जोरदार टक्कर हुई।
हादसे के बाद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत ट्रक को रोक लिया।
—
🔹 मंत्री को कोई चोट नहीं, ट्रक कब्जे में
सूचना मिलते ही नसीरपुर इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सोलंकी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में ले लिया।
एसपी देहात अनुज चौधरी ने बताया कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई है।
मंत्री बेबीरानी मौर्य को दूसरी गाड़ी से उनके गंतव्य के लिए सकुशल रवाना कर दिया गया।
—
🔹 स्थानीय पुलिस ने बढ़ाई गश्त
घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने रातभर गश्त बढ़ा दी है ताकि इस तरह की कोई और दुर्घटना न हो।
—
रिपोर्ट – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज



