मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गांव में जागरूकता अभियान, बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक –
गुरुवार को मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम कसमरिया में विशेष चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस दौरान टीम ने गांव में बालक एवं बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी दी, वहीं महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई और उन्हें चेतावनी भी दी गई।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें सरकारी योजनाओं व साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना रहा।
इस मौके पर महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने 1090, 181, 112 और 1930 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर तुरंत मदद लेने की अपील की।