
अमित पाटीदार/ सारंगी
भारतीय जनता पार्टीसारंगी मंडल में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जन्म जयंती पर आज भाजपा कार्यालय पर माननीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर पर पुष्प माला अर्पित कर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प से श्रद्धांजलि अर्पित की ओर उसके पश्चात स्वच्छता अभियान चला कर भाजपा कार्यालय के बाहर पुरे परिसर की साफ सफाई कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती मनाई ।
*कांग्रेस कार्यकर्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की*:- सारंगी मंडल के ग्राम पंचायत हनुमंत्या के नवापाड़ा निवासी समरत वसुनिया ने आज पंडित उपाध्याय जी के जन्म जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हों कर भाजपा कि सदस्यता ग्रहण की जिसका मंडल अध्यक्ष ने पुष्प माला व पार्टी का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पप्पू लाल गामड़, वरिष्ठ नेता परमानंद पाटीदार,सरपंच फुन्दि बाई मैडा़, ,महामत्री रामचन्द्र भुरिया, सरपंच संघ अध्यक्ष दिनेश गणावा, पिछड़ा मोर्चा जिला मंत्री पवन गुर्जर, युवा मोर्चा जिला मंत्री महैन्द्र सिंह चंद्रावत, मिडिया प्रभारी सुरेश चंद्र परिहार,बाबूलाल पाटीदार , जयराज भट्ट,सुखराम परमार,, हैमेन्द सिंह ,दिपक पाटीदार, लाल सिंह डामर,दिनेश मुणिया, दिनेश बलियापाडां,जितेंद्र वर्मा, अर्जुन डामर,भाजपा मंडल व मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।