A2Z सभी खबर सभी जिले की

कलयुगी मामा ने अपनी भांजी पर किया धारदार हथियार से हमला युवती हुए गंभीर रूप से घायल

मंडला मामा ने अपनी भांजी पर किया धारदार हथियार से हमला युवती हुए गंभीर रूप घायल

मंडला जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है कल 12 दिसंबर दिन शुक्रवार को मंडला जिले के घुघरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलवाथर में एक कलयुगी मामा ने अपनी ही भांजी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया जिससे युवती गंभीर रूप घायल हो गई जानकारी के अनुसार आरोपी मामा घुघरी थाना क्षेत्र अंतर्गत छिबलाटोला की निवासी बताया जा रहा है जो अक्सर ग्राम मलवाथर आना जाना करता था और अपनी भांजी को गलत काम करने के लिए दबाव बनाता था सूत्रों के अनुसार कल 12 दिसंबर को आरोपी मामा छिबलाटोला से मलवाथर आया था उस समय युवती अपनी घर में अकेली थी आरोपी ने युवती को अकेला देख कर गलत काम करने के लिए दबाव बनाने लगा युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी मामा ने अपनी भांजी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया हैरानी की बात यह है कि आरोपी मामा ने हमला करने के बाद जब युवती बेहोश हो गई तो आरोपी ने युवती को हॉस्पिटल ले जाने लगा किसी में इस घटना की जानकारी पुलिस दी और पुलिस देरी न करते हुए पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया

Back to top button
error: Content is protected !!