A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

कुएं में गिरकर एक व्यक्ति की मौत

आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना क्षेत्र के बकेश गांव में रविवार देर शाम को अपने घर के सामने कुएं की बाउंड्री पर बैठे 35 वर्षीय विकास राय पुत्र स्व शंभू राय के शरीर का संतुलन किसी कारण से बिगड़ गया। संतुलन बिगड़ने से वह कुएं में गिर गया। पड़ोसियों ने देखा और शोर किया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी प्रयास किया। दो घंटे बाद बड़ी मशक्कत से कुएं से बाहर निकाला गया। लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया । घटना की जानकारी होने पर परिजनों का रो रो के बुरा हाल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के माता पिता की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। चार बहनों में सबसे छोटा था। सभी बहनों की शादी हो गई थी। मृतक तीन वर्ष से घर पर रह कर खेती बारी का कार्य करता था। पत्नी नम्रता राय, पुत्र रुधांश 11 वर्ष, संस्कार 09 वर्ष समेत परिजनों का रो रो के बुरा हाल रहा। परिवार का इकलौता सहारा था। घटना जानकारी होने पर पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई ।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!