केंद्र सरकार द्वारा खाद्य लाइसेंस FSSAI को आजीवन मान्यता व्यापारियों ने नयागंज किराना बाजार में मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया।
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़ कानपुर नगर।
केंद्र सरकार द्वारा खाद्य लाइसेंस FSSAI को आजीवन मान्यता प्रदान किये जाने के निर्णय पर भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र व्यापार प्रकोष्ठ के तत्वाधान में क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने नयागंज किराना बाजार में मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया।
क्षेत्रीय संयोजक विनोद गुप्ता ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय से देश भर के लाखों लाख व्यापारियों का लाभ होगा, बार बार लाइसेंस रिन्युअल से छुटकारा, समय की बचत, कागजी कार्यवाही से बचत एवं निश्चिंत होकर सुगमतापूर्ण व्यापार करने में सहायता मिलेगी, सरकार के इस निर्णय से व्यापारियों का उत्पीड़न काफी हद तक रुकेगा खाद्य विभाग के चक्कर लगाने से व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी।
कानपुर चाय व्यापार मंडल अध्यक्ष श्याम अग्रहरि ने बताया कि काफी लंबे समय से व्यापारियों द्वारा यह मांग की जा रही ही जिसको केंद्र सरकार ने स्वीकार कर व्यापारियों को बड़ी राहत दी है, इसके अलावा अंग्रेजों के जमाने के अन्य कानूनों से भी व्यापारियों को राहत दी जानी चाहिए।
दी नयागंज किराना मर्चेंट एसोसिएशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलंकार ओमर ने बताया कि किराने बाजार में इस निर्णय को लेकर व्यापारियों में भारी उत्साह है, कानपुर होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन से विक्रम पंडित ने बताया कि खाने पीने की वस्तुओं से जुड़े उद्योगों को सरकार ने बड़ी राहत दी है, होटल रेस्टोरेंट उद्योग का व्यापारी सरकार के इस निर्णय से बड़ी राहत महसूस कर रहा है खाने पीने के उद्योगों को सरकार के इस निर्णय से काफी सहूलियत और राहत मिलेगी।
नयागंज किराना में भ्रमण करते हुए व्यापारियों ने केंद्र सरकार जिंदाबाद, व्यापारियों को बधाई हो जैसे नारे लगाते हुए इस साहसिक निर्णय हेतु केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
प्रमुख रूप से उपस्थित:- रोशन लाल अरोड़ा, पवन दुबे, अमित दोसर, श्याम अग्रहरि, ईश्वर वर्मा, दिनेश गुप्ता, राजू चौधरी, शिबू गुप्ता, दीपक खन्ना, उमेश गुप्ता, शोभित गुप्ता, जितेंद्र गौड़, संजय राठौर, मनोज गुप्ता, विक्रम पंडित, राजेश गुप्ता आदि।
भादरलाऊ स्कूल में 10 छात्राओं को मिली निशुल्क साइकिलें: राज्य सरकार की योजना का मिला लाभ, दूर-दराज से आने वाली बालिकाओं को मिलेगी सुविधा।
14/03/2026
बलौदाबाजार की डॉ. वर्षा मिश्रा को मिला ‘नारी शक्ति गौरव सम्मान 2026’, समाज सेवा के लिए रायपुर में हुआ भव्य सम्मान
14/03/2026
हरिद्वार–रुड़की में यातायात व्यवस्था सुधार को लेकर बैठक
14/03/2026
एडीआर बिल्डिंग में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन जिला जज एवं अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर किया।
14/03/2026
आज साल का पहले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन व्यवहार न्यायालय गया एवं शेरघाटी मे किया गया l
14/03/2026
गर्मी के मौसम को देखते हुए किसी भी टोले, वसावट एवं ग्रामीण क्षेत्र मे पेयजल की समस्या नहीं हो इसी उद्देश्य से जिला पदाधिकारी गया द्वारा सभी सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक कर निदेश दिया गया l
14/03/2026
गैस की कालाबाजारी करने वाले एजेंसी संचालक के खिलाफ कार्य वही होगी क्या? : राम चरण सोनी
14/03/2026
✨अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, परमार्थ निकेतन, 2026 का छठा दिन- वैश्विक एकता, योग और आध्यात्मिकता का ऐतिहासिक संगम* *✨माननीय राज्यपाल, उत्तराखंड़, श्री गुरमीत सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति*
14/03/2026
डोमेस्टिक LPG गैस की सुचारु आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित करने के लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर l
14/03/2026
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में थाना भीरा के अंतर्गत नाबालिक लड़की को छेड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!