A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में ज्वालापुर में “ऑपरेशन प्रहार” तेज, सघन चेकिंग से कानून-व्यवस्था मजबूत

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में ज्वालापुर में “ऑपरेशन प्रहार” तेज, सघन चेकिंग से कानून-व्यवस्था मजबूतफुरकान अंसारी संवाददाता।

हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार ज्वालापुर कोतवाली थाना क्षेत्र में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत व्यापक स्तर पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत हर संदिग्ध वाहन एवं व्यक्ति की गहनता से जांच की जा रही है, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

अभियान का संचालन प्रभारी निरीक्षक चंद्रभान सिंह अधिकारी एवं वरिष्ठ उपनिरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में किया जा रहा है। उनके साथ रेल चौकी प्रभारी समीप पांडेय, बाजार चौकी प्रभारी अंशुल अग्रवाल, उपनिरीक्षक सोनल रावत सहित अन्य पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी और सतर्कता के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहे हैं।

पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त और चेकिंग कर आमजन में सुरक्षा का भरोसा बढ़ाया जा रहा है तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!