A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्र

चिमूर में बसपा विधानसभा पुनर्गठन पर मंथन: प्रा. रामराव नन्नावरे बने चिमूर वि.स. प्रभारी

बहुजन समाज पार्टी की चिमूर विधानसभा पुनर्गठन को लेकर चर्चात्मक बैठक आज सरकारी गेस्ट हाउस, नेरी रोड चिमूर में संपन्न हुई। कड़क धूप और तेज गर्मी के बावजूद चंद्रपुर जिला तथा महाराष्ट्र प्रदेश के बसपा पदाधिकारी बड़ी संख्या में बैठक में मौजूद रहे।

 

बैठक में *जिला अध्यक्ष मा. रत्नाकर साठे*, *महाराष्ट्र प्रदेश सचिव तथा चंद्रपुर जिला इंचार्ज मा. महेंद्र मकेश्वर*, *जिला महासचिव मा. सुभाष पेटकर*, *चंद्रपुर लोकसभा इंचार्ज मा. धर्मेश निकोसे* और *बल्लारपुर विधानसभा इंचार्ज मा. प्रा. राजेश भाऊ ब्राम्हणे* ने बसपा विधानसभा पुनर्गठन की प्रक्रिया और आगामी रणनीति को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

 

पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूती, बूथ स्तर तक कैडर निर्माण और आगामी चुनावों की तैयारियों पर जोर देने के निर्देश दिए।

 

*इनकी रही उपस्थिति*

बैठक में मा. प्रा. रामराव नन्नावरे, मा. सचिन लभाने, मा. धर्मदास गेडाम, मा. गिरधर मेश्राम, मा. विनोद जांभुळे, मा. गायकवाड, मा. हरिदास राऊत और मा. विलास गौरकर समेत कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

*नई नियुक्ति*

बैठक में सर्वसम्मति से *मा. प्रा. रामराव नन्नावरे* को नए सेटअप में *चिमूर विधानसभा प्रभारी* के रूप में नियुक्त किया गया। नियुक्ति की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं ने ‘जय भीम’ के नारों और हाथी चिन्ह के प्रतीक 🐘 के साथ उनका अभिनंदन किया।

 

पदाधिकारियों ने कहा कि नया संगठन ढांचा चिमूर विधानसभा में बसपा को जमीनी स्तर पर और

मजबूत करेगा।

Back to top button
error: Content is protected !!