
वंदेभारतलाइवटीव न्युज/ समृद्धभारत ई समाचार पत्र
शनिवार 20 दिसंबर 2025, छत्तीसगढ
===========> प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ प्रदेश के सभी स्कूलों में अब से मोबाईल एप्प के माध्यम से उपस्थिति दर्ज होगी। जानकारी अनुसार छग प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक जवाबदेह और पारदर्शी बनाने को लेकर यह यह निर्णय लिया है। अब से सभी शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षकों की उपस्थिति भी मोबाईल एप्प के जरिए ही दर्ज की जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग ने इसके लिए ” विद्या समीक्षा केंद्र ” के नाम के एप्प को पूरे छग प्रदेश भर में तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया है। शुरुआत में मोबाईल एप्प से उपस्थिति दर्ज करने की यह व्यवस्था प्रदेश के सात जिलों पायलट प्रोजेक्ट के बतौर शुरू की गई थी। अब इसके सकरात्मक परिणाम सामने आने के बाद उपस्थिति की नियमित निगरानी , समयपालन में सुधार को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इसे सभी जिलों में लागू करने का फैसला किया है। इस डिजिटल माध्यम से कभी भी यह आसानी से पता किया जा सकेगा कि स्कूलों में विद्यार्थी और शिक्षकगण समय पर पहुंच रहें या नहीं। जानकारी अनुसार शिक्षा विभाग ने सभी संभागीय संयुक्त संचालकों तथा जिला शिक्षा अधिकारियों को उनके यहां मोबाईल एप्प के जरिए उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करने को कहा है।स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के अनुसार “विद्या शिक्षा केंद्र” एप्प से प्रदेश मे शिक्षा व्यवस्था में और पारदर्शिता लाई जा सकेगी। इसके शुरू करने से सभी स्कूलों में अध्ययन अध्यापन के साथ अनुशासन भी मजबूत होगा।

















