A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला प्रशासन की अभिनव पहल रामसेतु की गिलहरी अभियान’ ’ओम बन्ना मंदिर परिसर को यूज एंड थ्रो फ्री करने का व्यापरियों ने लिया संकल्प.’

जिला प्रशासन की अभिनव पहल रामसेतु की गिलहरी अभियान’
’ओम बन्ना मंदिर परिसर को यूज एंड थ्रो फ्री करने का व्यापरियों ने लिया संकल्प.’
’यूज एंड थ्रो कप के स्थान पर मिट्टी के कुल्हड़ प्रयोग करेगे पॉलीथीन के बजाय बायो कैरी बैग का इस्तेमाल होगा’

पाली, 12 मार्च। जिला प्रशासन पाली की अभिनव पहल राम सेतु की गिलहरी अभियान के तहत पाली जिले में रोहट स्थित ओम बन्ना मंदिर व्यापार मंडल ने जिला कलक्टर एलएन मंत्री व उपखंड अधिकारी पुरण कुमार की प्रेरणा से दुकानदारों ने मंदिर परिसर में यूज एंड थ्रो कप के स्थान पर मिट्टी के कुल्हड़ प्रयोग करने का संकल्प लिया।
उपखंड अधिकारी पूरण कुमार व शिक्षा विभाग के तुलसीराम ने बताया कि पोलीथीन के कैरिबैग के स्थान पर बायो कैरी बैग जो कंपोजिटेबल है का ही प्रयोग करने का संकल्प लिया। साथ ही प्रत्येक दुकान के बाहर  मिट्टी का मटका रखने  का भी संकल्प लिया ताकि  दर्शन.ार्थियों को कम से कम प्लास्टिक बोतल खरीदने का अवसर मिले स आवश्यक होने पर ही पानी की बोतल उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। श्रमदान कर मंदिर परिसर को स्वच्छ कर प्रत्येक दुकान पर आवश्यक रूप से  डस्टबीन रखने एवं ग्राम पंचायत द्वारा नियमित अन्तराल पर एकत्रित कचरा संग्राहक वाहन का भी  नवाचार किया ओम बन्ना धाम को स्वच्छ बनाने में योगदान देने का आग्रह किया।
’ई-संकल्प पत्र भरा’
इस अवसर पर उपस्थित सभी व्यापरियों ने संकल्प पत्र भी भर कर इस मुहिम में अपनी सहभागिता दी। इस अवसर पर विकास अधिकारी मनमोहन मीना ने ग्राम पंचायत चोटिला एवं ओम बन्ना मंदिर प्रशासन के सहयोग से पोलीथीन संग्रहण के लिये विशेष जीव-जमीन रक्षा क्षेत्र भी स्थापित किए ताकि जीव-जमीन रक्षा क्षेत्र के द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण की रक्षा भी हो सके।
’बने सहभागी’
कार्यक्रम मे महान पराक्रमी सिंह ने विश्वास दिलाया कि व्यापार मंडल के सभी सदस्यों का सहयोग मिल रहा है हम इस संकल्प को पूरा करेंगे। कार्यक्रम में सभी ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण तहसीलदार प्रकाश पटेल, सीबीईओ जय देव चारण, बीएसओ लाला राम, जबर सिंह, भू अभिलेख निरीक्षक वासुदेव सारस्वत एईन पूनम चौधरी, ग्राम विकास अधिकारी दिलीप सिंह, पटवारी कविता विश्नोई कनिष्ठ सहायक डूंगर राम जी  व्यापारी करण सिंह, विक्रम सिंह, श्याम लाल शक्ति सिंह, देवी लाल सहित सभी दुकानदारों ने संकल्प पत्र भर कर सहभागी बने ।

Back to top button
error: Content is protected !!