
“न्याय मांगना गुनाह?” — शिकायत के जवाब में नोटिस, अब 10 करोड़ की कानूनी जंग
बरगी थाना क्षेत्र में एक अनुसूचित जाति की नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म प्रयास के मामले में न्याय की मांग करने वाले ही कटघरे में खड़े कर दिए गए—ऐसा आरोप संगठन ने लगाया है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, गंभीर धाराओं की अनदेखी और 164 बयान में देरी के सवाल उठाने पर चौकी प्रभारी द्वारा नोटिस भेजा गया।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह और प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह देवक ने इसे कानून का दुरुपयोग बताते हुए ₹10 करोड़ का मानहानि दावा दाखिल किया है।










