
पलामू – आवेदक मनोज कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर पांकी थाना कांड सं0- 44/2025, दिनांक-14/04/2025 धारा-309(4) बी०एन०एस० दर्ज किया गया। आवेदन में उल्लेख किया गया कि इनका कैनोन विडियो कैमरा, निकोन फोटो कैमरा एवं आईफोन चार अपराधियों द्वारा मार पीट कर लूट लिया गया है। कांड का त्वरित उन्नेदन हेतू पुलिस अधीक्षक महोदया के आदेशानुसार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार पुलिस निरीक्षक महोदया के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में कांड में लूटा गया विडियो कैमरा, फोटो कैमरा एवं आईफोन मोबाईल को बरामद किया गया। कांड में प्रयुक्त स्वीफ्ट डिजायर कार के साथ संलिप्त चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तः –
- सुशिल कुमार यादव पिता राजदेव यादव
- चुनु कुमार यादव पिता गणेश यादव दोनो ग्राम गोईदी
- राहुल कुमार पिता मदन सिंह ग्राम विनायका प्लस उदयपुरा-2,
- राजन कुमार सिंह पिता रामनंदन सिंह ग्राम उदयपुरा-2 सभी थाना तरहसी जिला-पलामू ।
बरामदगी
- कैनोन विडियो 200 Mark II कैमरा
- निकोन का फोटो कैमरा 56D
- आईफोन मोबाईल
- स्वीफ्ट डिजायर गाड़ी सं0- JH01FL-1235
5










