A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

प्रवेश उत्सव में बच्चों का मंगल तिलक कर पाठ्य पुस्तके प्रदान की

बांगरदा संकुल की सभी स्कूलों में स्कूल चले अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन

प्रवेश उत्सव में बच्चों का मंगल तिलक का पाठ्य पुस्तक के प्रदान की
बांगरदा के स्कूलों में स्कूल चले अभियान
बांगरदा (खरगोन) स्कूल चले अभियान के तहत संकुल केंद्र बांगरदा की समस्त शिक्षण संस्थाओ में प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया। संस्थाओ में प्रवेश करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को संकुल प्रभारी के के डोंगरे एवं शिक्षकों ने मंगल तिलक एवं पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।
संकुल केंद्र बांगरदा में आयोजित प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत सैनिक रूपेंद्र सिंह सोलंकी विशेष अतिथि युवा सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर फुलकर थे अध्यक्षता अनुकूल प्रभारी के के डोंगरे ने की ।

0-0x0-0-0#
0-0x0-0-0#
0-0x0-0-0#
0-0x0-0-0#
इस अवसर पर संकुल प्रभारी के के डोंगरे ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सभी स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बुनियादी सुविधाओं से संपन्न बनाया है। हमारी संस्था में छात्र-छात्राएं संयुक्त रूप से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं अतः सभी छात्राएं अनुशासन एवं संस्कार के साथ शिक्षा ग्रहण करें अपने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि संस्कार पूर्ण शिक्षा आप सभी के भविष्य को उज्ज्वल बना सकती है एवं आपके माता-पिता एवं गुरु के सपनों को साकार कर सकती है इस अवसर पर सेवानिवृत्ति सैनिक रूपेंद्र सिंह सोलंकी एवं सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर फुलकर ने भी संबोधित कर बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में अतिथियों के साथ संकुल प्रभारी के के डोंगरे ने बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मनीष प्रधान ने किया इस गरिमामय कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थी।
:-रामेश्वर फूलकर पत्रकार बांगरदा

Back to top button
error: Content is protected !!