



सिजुआ जोगता
पिछले दिनों आयोजित समाजसेवी सह वरिष्ठ भाजपा नेता श्री मोहन लाल नोनिया जी के पोता एवं डॉ अविनाश कृष्णा के पुत्र के छठियारी के दौरान विधानसभा सत्र में व्यस्त रहने के कारण बाघमारा विधायक श्री शत्रुघ्न महतो जी नहीं आ पाए थे इसलिए आज दिनांक 1 अप्रैल 2026 को अपना बहुमूल्य समय निकाल कर श्री मोहन लाल नोनिया जी के पोते आद्वेद कृष्णा नोनिया को आशीर्वाद देने श्री मोहन लाल नोनिया जी के सिजुआ स्थित आवास पहुंचे। इस शुभ अवसर पर श्री मोहन लाल नोनिया, सुरेन्द्र नोनिया, नरेंद्र कृष्णा, राजीव कुमार, मुखलाल हरि एवं श्री श्री संतोषी पुजा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।



