
बाढ़ पीड़ितों के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने मे जुटे बडहरा विधायक

आरा/बडहरा। बड़हरा विधानसभा के बड़़हरा प्रखंड मे गंगा नदी और कोईलवर प्रख़ड मे सोन नदी मे पानी बढ़ने के कारण दोनो प्रखंडों के बहुत सारे गाँव बाढ़ की विभिषिका से घिरे हुए है। इस आफत मे लोगो को गाँव मे असुरक्षित महसुस हो रहा है। बहुत से घरो मे पानी घुस चुका है, जिससे लोगो को भोजन और पशु आहार के लिए जुझना पड़ रहा है।बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह लगातार बाढ़ प्रभावित गाँवो का दौरा और अधिकारियों के साथ बैठक करना अपने दिनचर्या मे शामिल कर लिए है।बड़हरा विधायक ने गंगा नदी से प्रभावित बाढ़ग्रस्त बड़हरा प्रखंड के बड़हरा, एकौना, सिरसिया, इंगलिशपुर, बबुरा, फुँहा, विशुनपुर और सोन नदी से प्रभावित कोईलवर प्रखंड के बिंदगाँवा का दौरा किया। इस दौरान बड़हरा प्रखंड मुख्यालय मे सैकड़ो पीड़ित महिलाओं ने विधायक के सम्मुख समस्याओं को रखा। विधायक द्वारा सभी लोगो की सूची बनाकर त्वरित पाँलिथिन बैग मुहैया कराया गया।इसके अलावा प्रत्येक बाढ़ग्रस्त गाँवो के लिए पहले से ही नावों की व्यवस्था कर दी गई है, जिससे लोग सुरक्षित जगह पहुंच रहे है।

विधायक द्वारा प्रखंड कार्यालय मे अनुमंडल पदाधिकारी, प्रखंड पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है और उन्हे उचित निर्देश दिया जा रहा है।कोईलवर प्रखंड के बिंदगाँवा सोन नदी के पानी से बाढग्रस्त है। वहाँ विधायक सह पूर्व मंत्री के निर्देश से सामुदायिक किचेन चल रहा है।सामुदायिक किचेन मे स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था की गई है।विधायक ने प्रखंड पदाधिकारी, अंचल पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधी और कार्यकर्ताओं के साथ विस्थापित लोगो को भोजन खिलाया और साथ मे बैठकर खुद खाया।वहीं राहत शिविर मे मेडिकल टीम के साथ दवाइयों का वितरण किया गया और पाँलिथिन दी गई।

बड़हरा विधायक ने कहा कि इस बाढ़ विभिषिका के समय मैं पूर्ण रूप से बाढ़ पीड़ितों के साथ हूँ। उनकी समस्याओं का समाधान तुरंत किया जा रहा है।सभी जगह नाव की व्यवस्था कर दी गई है। पाँलीथीन, दवाइयों का व्यवस्था हो गया है।विस्थापितो के लिए सामुदायिक किचेन का संचालन हो रहा है। कुछ भी कमी नही होने दिया जाएगा।इसमे जिला, प्रखंड और अंचल के अधिकारियों सहित मेडिकल टीम और गाँवो के जनता और कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। अधिकारी लगातार क्षेत्र मे जमे हुए है और समस्याओं का समाधान तुरंत हो रहा है।किसी भी प्रकार की कमी नही होने दिया जाएगा।
मौके पर आरा अनुमंडल पदाधिकारी, बड़हरा प्रखंड विकास पदाधिकारी, कोईलवर अंचलाधिकारी, राजापुर मुखिया अर्जुन सिंह, भाजपा जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह, कन्हैया स़िह, घनश्याम सिंह, श्रीभगवान बिन्द, रामलखन बिन्द, जंगी राम, उज्वल सिंह, धर्मवीर सिंह, कृष्णा स़िह, छवी राय, संतु राय, कमलेश भगत, परदेशी भगत सहित ग्रामीण जनता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।








