A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्यगढ़वाझारखंडमौसम और स्वास्थ्यराजनीति और प्रशासनसड़क परिवहनसबसे हाल की खबरेंसमाचार

ब्रेकिंग न्यूज़ सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सगमा धुरकी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा गढ़वा ✅ सगमा धुरकी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार, धुरकी थाना क्षेत्र के दुशैया गांव निवासी करीब 30 वर्षीय धर्मजित भुईयां अपने एक रिश्तेदार के साथ सुबह लगभग 8 बजे बाइक से मुड़ी सेमर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे धुरकी-बिलासपुर मुख्यपथ पर अपने गांव के पास पहुंचे, विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बनी छोटी पुलिया से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धर्मजित भुईयां की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।वहीं बाइक पर पीछे बैठे सोनभद्र जिले के हिराचक निवासी संदीप भुईयां गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल श्री बंशीधर नगर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।घटना की सूचना मिलते ही धुरकी थाना प्रभारी जनार्दन राऊत और एसआई शेखर कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया।

हादसे की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। मौके पर घघरी पंचायत के पूर्व मुखिया बिनोद कुमार राम, रक्सी पंचायत के मुखिया सत्यनारायण बैठा, राजा खां, पूर्व बीडीसी सुशील कुमार बैठा, रेवत यादव, शैलेश यादव, बिस्वनाथ यादव, सरयू यादव, छठू राम, उदय कुमार राम सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!