

भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे का 42वां जन्मदिन हरदोई में ऐतिहासिक रूप से मनाया गया
हरदोई।
भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय कुलदीप पांडे जी का 42वां जन्मदिन हरदोई जनपद में जोश, उत्साह और संगठनात्मक एकता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव जी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें सैकड़ों किसान, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान किसानों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुलदीप पांडे जी का नेतृत्व किसानों की आवाज़ को सड़क से सदन तक मजबूती से पहुंचाने का कार्य कर रहा है। उनके संघर्षशील व्यक्तित्व और निडर सोच ने संगठन को नई पहचान दी है।
जन्मदिन कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी राहुल दीक्षित,मनोज दीक्षित शीशपाल सिंह, मोइन खान, कृष्ण मोहन बाजपेई (तहसील अध्यक्ष, सवायजपुर) राहुल राजपूत अशोक राजपूत सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और संगठन की मजबूती की कामना की।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे किसानों के अधिकारों, सम्मान और न्याय की लड़ाई को और तेज़ करेंगे तथा संगठन को हर गांव-हर खेत तक मजबूती से पहुंचाएंगे।
हरदोई में मनाया गया यह जन्मदिन समारोह किसान एकता, संगठनात्मक शक्ति और संघर्ष के संकल्प का प्रतीक बन गया।





