भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, डीआईजी ने सोनौली बॉर्डर का किया निरीक्षण
महराजगंज में भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, एस. चनप्पा ने सोनौली बॉर्डर का व्यापक निरीक्षण किया।
इस दौरान उनके साथ जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट यानी ICP का भी जायजा लिया गया और निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने बॉर्डर पर तैनात पुलिस, एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा सुरक्षा को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की। उन्होंने अवैध तस्करी, मानव तस्करी और नशीले पदार्थों की तस्करी पर सख्त निगरानी रखने, गश्त बढ़ाने और मुखबिर तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए।
साथ ही चेक पोस्टों की व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और भारत-नेपाल सीमा पर दोनों देशों के सुरक्षा बलों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।
डीआईजी एस. चनप्पा ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा देश की सुरक्षा का अहम हिस्सा है और यहां कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना प्राथमिकता है, ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल मिल सके।
इस दौरान उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी नौतनवां सहित अन्य अधिकारी और सुरक्षा कर्मी भी उपस्थित रहे।
सोरीद मे तीन दिवसीय आयोजित श्री राम कथा, समापन कार्यक्रम में पहुंचे : अशवंत तुषार साहू*
10/04/2026
दिल्ली के दिल पर राज करेगा वंचित समाज
10/04/2026
जिन भक्तों पर गुरु की कृपा हो जाये उनका जीवन सफल हो जाता है स्वामी कृष्ण देव महाराज हरिद्वार
10/04/2026
जिला शक्ति भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के मंडल मालखरौदा अंतर्गत ग्राम कलमी में श्री कवि शरण वर्मा अध्यक्ष जनपद पंचायत
10/04/2026
भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, डीआईजी ने सोनौली बॉर्डर का किया निरीक्षण
10/04/2026
कोच के खिलाफ नाबालिक छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज
10/04/2026
सहेला बेगम से स्वीटी बनी बांग्लादेशी महिला ज्वालापुर से गिरफ्तार
10/04/2026
मीरजापुर 01 अप्रैल 2026- प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री, योगी आदित्यनाथ जी के सर्वोच्च प्राथमिकता वाले विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
10/04/2026
हरिद्वार भूपतवाला सप्त सरोवर रोड स्थित श्री तुलसी मानस मंदिर में साकेतवासी श्री महंत जगदीश दास जी महाराज की 37वीं पुण्यतिथि तथा स्व श्री रामदास महाराज की छःवी पुण्यतिथि के पावन अवसर पर आयोजित श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ एवं पंचकुंडीय श्री राम महायज्ञ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के साथ भव्य रूप से परम पूज्य प्रातः स्मरणीय श्री महंत 1008 रामकुमार दास महाराज के पावन पतित सानिध्य में चल रहा है मंदिर
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!