
सीकर. संकल्प (हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमन) मिशन शक्ति 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत महिला केंद्रित योजनाओं एवं नीतियों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र कुमार चौधरी के निर्देशानुसार मिशन शक्ति योजना संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमन के अंतर्गत 2 सितंबर से 12 सितंबर 2025 तक 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महिला अधिकारिता विभाग के द्वारा मिशन शक्ति के तहत शहीद नोरंग लाल सीनियर सेकंडरी स्कूल कटराथल में महिला से संबंधित योजनाओं एवं नीतियों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमे पीसीपीडिटी से नंदलाल पूनिया ने कन्या भ्रूण हत्या रोकथाम पर बालिकाओं को पीसीपीएनडीटी एक्ट की जानकारियों से बालक—बालिकाओं को अवगत कराया ओर बताया कि महिला सशक्तिकरण जिला हब व महिला अधिकारिता विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान के तहत मिशन शक्ति की योजनाओं, बेटी बचाओ,, बेटी पढ़ाओं, माहवारी स्वास्थ्य एवं स्वच्छता प्रबंधन, विधिक जागरूकता, कार्यस्थल पर महिला सुरक्षा के लिए पोश एक्ट व she बॉक्स पोर्टल से संबंधित जागरूकता सत्र का आयोजन करने के साथ ही महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
केंद्र प्रबंधक नीलम कुमारी ने बालिकाओं को मिशन शक्ति के विषय में बताया कि मिशन शक्ति एक अंब्रेला स्कीम है। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, लाडो प्रोत्साहन योजना के विषय में जानकारी दी एवं बालिकाओं को पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र के विषय में आवश्यक जानकारी देकर केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं से भी अवगत कराया। बालिकाओं को विभागीय योजनाओं से अवगत करवाते हुए क्षेत्र या आस—पास किसी भी महिला के साथ हिंसा हो रही है तो वह इस केंद्र पर सम्पर्क कर सकती है। यह केंद्र महिलाओं की सुविधा के लिए चलाया गया है, ताकि महिला यहां बिना किसी डर व झिझक के अपनी बात रख सकती हैं। यहां पर महिलाओं की समस्या को सुनकर उचित परामर्श दिया जाता है, साथ ही महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र के विषय में जानकारी दी एवं पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र की टीम एवं समस्त स्कूल कर्मचारी उपस्थित रहे।