
महिला पेट्रोलिंग पुलिस ‘कालिका’ द्वारा कृष्णा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन
पाली | 17 मार्च, 2026
पाली शहर में बालिकाओं की सुरक्षा और उन्हें सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज महिला पेट्रोलिंग पुलिस टीम ‘कालिका’ द्वारा कृष्णा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में एक दिवसीय आत्मरक्षा (Self-Defense) क्लास का सफल आयोजन किया गया।
इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में ‘कालिका’ टीम के सदस्यों ने छात्राओं को विषम परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा स्वयं करने के व्यावहारिक तरीके और तकनीकें सिखाईं। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के निदेशक सुनील जोशी और प्राचार्य हिमांशु सोनी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना की।
इस अवसर पर कॉलेज स्टाफ के उत्पल सिंह, निर्मल सिंह, अम्बा लाल वैष्णव, भावना और हीरा लाल उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन विश्वास जोशी द्वारा किया गया। प्रशिक्षण के अंत में छात्राओं ने आत्मरक्षा के इन गुरों को सीखने के प्रति भारी उत्साह दिखाया।














