A2Z सभी खबर सभी जिले कीगढ़वागुमलाजमशेदपुरझारखंडधनबादबोकारोरामगढ़सरायकेला

रामगढ़ में भाजपा की “हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा 2025” का आयोजन

रामगढ़ मंडल में भाजपा द्वारा "हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा 2025" का आयोजन 12 अगस्त 2025 को किया जाएगा।

 

रामगढ़ मंडल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “हर घर तिरंगा – तिरंगा यात्रा 2025” का आयोजन 12 अगस्त 2025 को किया जाएगा। यह तिरंगा यात्रा जोगिया से प्रारंभ होकर रामगढ़ बाजार चौक तक होगी।

पार्टी के पदाधिकारी, सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य और अन्य कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाना और राष्ट्र के प्रति एकता और अखंडता का संदेश देना है।

रामगढ़ मंडल अध्यक्ष नवल किशोर मांझी ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से इस राष्ट्रीय व्यापी कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा हमारे राष्ट्र के गौरव और एकता का प्रतीक है और हमें इसे सफल बनाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।

कार्यक्रम में शक्ति केंद्र के संयोजक और प्रभारी को अपने पंचायत का झंडा प्राप्त करने के लिए अशोक धौवालीया के आवास पर एकत्रित होने का निर्देश दिया गया है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!