
रुचि डोलिया जिला संवाददाता हरिद्वार
रेड क्रॉस,महिला विद्यालय डिग्री कालेज द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरुकता:

महिला महाविद्यालय डिग्री कॉलेज सतीकुण्ड, कनखल हरिद्वार के ‘रेड क्रॉस समिति, द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक विशेष स्वास्थ्य जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का विषय “मानसिक स्वास्थ्य का शारीरिक स्वास्थ्य पर प्रभाव समस्या एवं समाधान था। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता ‘डॉ ऋचा सक्सेना, असिस्टेंट प्रोफेसर, मनोविज्ञान, गुरुकुल कांगड़ी’ आमंत्रित थी। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य क्या है और शारीरिक स्वास्थ्य पर इसका क्या प्रभाव पड़ता है इस विषय पर प्रकाश डाला। मानसिक स्वास्थ्य की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए उन्होंने स्वयं के मानसिक स्वास्थ्य को पहचानने पर जोर दिया। जिन कारणों से मानसिक तनाव, अवसाद या दुश्चिंता की स्थिति बनती हो उसकी पहचान कर किस तरह बचाव किया जा सकता है, इस पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के लिए जागरूक बनने को कहा क्योकि कई शारीरिक व्याधियों का कारण मानसिक अस्वस्थता ही है। कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन रेड क्रॉस समिति की अध्यक्षा डॉ प्रेरणा पाण्डेय एवं समिति के अन्य सदस्यों के दद्वारा किया गया। यह जागरुकता कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं रोचक रहा, जिससे सभागार में उपस्थित सभी को मानसिक सजगता हुई। महाविद्यालय की सचिव डॉ वीणा शास्त्री ने छात्राओं को सकारात्मक सोच, ध्यान एवं योग को नियमित दिनचर्या में अपनाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो गीता जोशी ने किशोरावस्था सम्बन्धी तनाव का प्रबंधन किस प्रकार किया जाना चाहिए इसके लिए अनुभव आधारित मार्गदर्शन किया। अंत में प्राचार्या द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। इस अवसर पर प्रो० शशि प्रभा, प्रो० प्रीति आत्रेय, श्रीमती यासमीन अमीर, डॉ राखी सिंह, डॉ निभा राठी, श्रीमती सुजाता शर्मा, डॉ नेहा रानी, सुप्रिया, सुश्री शताक्षी श्रीमती अनुराधा, श्रीमती शिखा गुप्ता, श्रीमती अनुराधा चौधरी, श्री अंकित गोइल, श्री श्रीकान्त, श्री शुभम लोधा, श्री विनीत कुमार, श्रीमती सीमा रानी, श्री विजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।








