लाखों खर्च कर बना टैक्सी स्टैंड, हाईवे मुफ़्त पार्किंग बना: जाम और हादसों से हाहाकार
हाटा कुशीनगर हाटा नगर पालिका क्षेत्र में नेशनल हाईवे-28 इन दिनों यातायात नहीं, बल्कि अव्यवस्था की पहचान बनता जा रहा है। लाखों रुपये की लागत से बना टैक्सी स्टैंड होते हुए भी हाईवे पर अवैध ऑटो स्टैंड का संचालन खुलेआम किया जा रहा है।
नतीजा यह है कि जाम, अफरा-तफरी और सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। हाटा नगर में सुबह से लेकर देर शाम तक ऑटो-रिक्शा और टैक्सियां नेशनल हाईवे पर कतार में खड़ी नजर आती हैं। सवारियां जुटाने की होड़ में चालक बीच सड़क पर ही वाहन रोक देते हैं, जिससे पल-पल यातायात बाधित होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शायद ही कोई सप्ताह ऐसा जाता हो, जब यहां किसी न किसी दुर्घटना की खबर न मिलती हो। कभी दोपहिया सवार चपेट में आते हैं, तो कभी पैदल राहगीर बाल-बाल बचते हैं।
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि नगर पालिका ने टैक्सी और ऑटो के लिए अलग से स्टैंड का निर्माण कराया है और चालकों से नियमित रूप से स्टैंड शुल्क भी वसूला जा रहा है। बावजूद इसके अधिकांश वाहन चालक निर्धारित स्टैंड का उपयोग नहीं कर रहे। खाली ऑटो और टैक्सियां भी हाईवे किनारे खड़ी रहती हैं, जिससे दुकानदारों, स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। नगरवासियों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या पर प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। जब नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी मीनू सिंह से संपर्क करने का प्रयास किया गया, तो फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं नेशनल हाईवे के साइड इंजीनियर से भी बात नहीं हो सकी, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। हालांकि, स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी रूपेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गलत स्थानों पर खड़े ऑटो और टैक्सियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानों को चिन्हित कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि यह आश्वासन ज़मीन पर कब उतरता है।
नगर मजिस्ट्रेट हरिद्वार कुश्म चौहान ने अवगत कराया है कि *लोकसेवा आयोग हरिद्वार द्वारा आयोजित अपर निजी सचिव परीक्षा–2024 का आयोजन दिनांक 14 मार्च, 2026 शनिवार को एकल परीक्षा केंद्र परीक्षा भवन उत्तराखंड लोकसेवा आयोग हरिद्वार पर दो सत्र में, प्रथम सत्र प्रातः 10:00 बजे से मध्याह्न 12:00 बजे तक एवं द्वितीय सत्र अपराह्न 02:00 बजे से सांय 05:00 बजे तक संपन्न करायी जायेगी।*
12/03/2026
महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: आंगनबाड़ी सहायिका पद पर भर्ती, 25 मार्च तक करें आवेदन
12/03/2026
जेन्दर स्पेशलिस्ट के पद पर नियोजन हेतु दिनांक 14/03/2026को साक्षात्कार की तिथि निर्धारित l
12/03/2026
सहारनपुर में दबंगों का आतंक! पेरागपुर में युवक पर जानलेवा हमला, होंठ फाड़ा-दांत तोड़ा —
12/03/2026
शराब के नशे में अटल परिसर के शिलालेख को तोड़ा: CCTV में कैद हुई करतूत, आरोपी योगेश दास मानिकपुरी उर्फ ‘कचरू’ की पहचान
12/03/2026
कोंच पी एच सी व दरियापुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को राष्ट्रीय स्तर का एनकवास सर्टिफिकेट l
12/03/2026
*सुरक्षित बचपन, जागरूक चालक-DPS रानीपुर में यातायात जागरूकता अभियान*
12/03/2026
मेधावी छात्रों का पूरा ध्यान, छात्रवृत्ति योजना ‘वरदान’* *प्रदेश में अभी तक 21 हजार से ज्यादा बच्चों को मिल चुका है लाभ*
12/03/2026
*कर्मा सेना तुमगॉव मंडल अध्यक्ष विजय साहू , महासमुंद शहर अध्यक्ष तेजा साहू,व खलारी विधानसभा कोषाध्यक्ष दुर्गेश साहू बने*
12/03/2026
जनपद हरिद्वार में रसोई गैस सिलेंडर की नहीं है कोई किल्लत*
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!