विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भेदभाव रोकने के लिए जारी किए गए नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद अब बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में भेदभाव रोकने के लिए जारी किए गए नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद अब बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की प्रतिक्रिया सामने आई है। मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को उचित ठहराया।
उन्होंने लिखा कि यूजीसी द्वारा सरकारी और निजी विश्वविद्यालयों में जातिवादी घटनाओं को रोकने के लिए लागू किए गए नए नियमों से देश में सामाजिक तनाव का माहौल बन गया है। ऐसे हालात में सुप्रीम कोर्ट का इन नियमों पर रोक लगाना सही कदम है। मायावती ने कहा कि यदि यूजीसी नए नियम लागू करने से पहले सभी पक्षों को विश्वास में लेती और जांच समितियों में नेचुरल जस्टिस के तहत अपरकास्ट समाज को भी उचित प्रतिनिधित्व देती, तो इस तरह का सामाजिक तनाव पैदा ही नहीं होता।
बसपा प्रमुख ने संकेत दिया कि नीतियां बनाते समय सामाजिक संतुलन और सभी वर्गों की भागीदारी बेहद जरूरी है।
शहर की जल व्यवस्था पर महापौर शक्त समीक्षा बैठक के साथ की जल संयंत्रो का निरिक्षण
19/03/2026
गुनियाडीपा (भिखापाली) एवं जगदीशपुर में गूंजा भक्ति का स्वर, नाम संकीर्तन यज्ञ में शामिल हुए जिला पंचायत सदस्य मोक्ष कुमार प्रधान*
19/03/2026
कानपुर ब्रेकिंग कानपुर पुलिस कमिश्नर के निर्देशन पर,साउथ जोन के डीसीपी एवं एडीसीपी के नेतृत्व में थाना विधनू ने की बड़ी कार्यवाही। थाना बिधनू कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ घायल।* नाबालिग की हत्या में फरार चल रहा था आरोपी आरोपी ने पुलिस टीम पर किया फायर,जवाबी कार्यवाही में आरोपित हुआ घायल।।
19/03/2026
BHU के प्रो. ओमशंकर का बड़ा दावा: “100 साल में पहली Angioplasty मैंने की, सेवा ही मेरा लक्ष्य”
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!