
जयपुर 8 फरवरी: शहीद स्मारक पर संविदा, निविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों ने शनिवार को जोरदार प्रदर्शन किया। युवा हुंकार के
प्रदेश अध्यक्ष मोनू चौधरी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने 7-8 हजार रुपये में जानलेवा ड्यूटी का आरोप लगाया।
– व्यवसायिक शिक्षक, आईसीटी शिक्षक, फायर ब्रिगेड कर्मचारी दर-दर की ठोकरें खा रहे।
– बागरोता कांड में फायर ब्रिगेड के जवान जलकर मर गए, सरकार ने सुध नहीं ली।
– 112/108 के ड्राइवर भी ठेका पर, जिम्मेदारी जानलेवा, अधिकार शून्य।
– 11 तारीख को बजट आएगा, शोषण खत्म नहीं हुआ तो सरकार को “पीछे हटना” सिखाएंगे।
– राजस्थान में 8 लाख ठेका कर्मचारी, 40 लाख वोट बनते हैं—किसी भी तख्त को हिला सकते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष मोनू चौधरी ने बयान दिया कि “हम हक मांगते हैं, भीख नहीं। सरकार भूल न करे—संविदा कर्मचारी कमजोर नहीं। यह लड़ाई सम्मान और अधिकार की है, जब तक न्याय नहीं, आवाज रुकने वाली नहीं।”







