
प्रेस विज्ञप्ति
सऊदी अरब
सऊदी अरब में 73 सालों से ‘जाम’ पर लगी पाबंदी होगी खत्म।
सऊदी अरब, एक ऐसा देश है जो इस्लामिक रीति-रिवाजों और सख्त शरीयत कानूनों के लिए जाना जाता है. जहां पिछले 73 सालों से शराब पर सख्त पाबंदी थी और सऊदी के कानून इतने सख्त हैं कि वहां कोई कानून तोड़ने से पहले 100 बार सोचता है, लेकिन अब वही सऊदी एक ऐतिहासिक फैसले की ओर बढ़ रहा है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 तक सऊदी के 600 टूरिस्ट लोकेशंस पर शराब की बिक्री शुरू करने का प्लान है. सवाल ये है कि इस्लाम में हराम मानी जाने वाली चीज, अब सऊदी की मॉडर्न छवि का हिस्सा कैसे बनने जा रही है? दरअसल, ये फैसला सऊदी की ‘विजन 2030′ योजना के तहत लिया गया है. मकसद है – देश को तेल की निर्भरता से निकालकर टूरिज्म और वैश्विक निवेश का हब बनाना.
Vande Bharat live tv news,Nagpur
Editor
Indian council of Press,Nagpur
Journalist
Contact no.9422428110/9146095536
HEAD OFFICE Plot no.18/19,Flat
no.201,Harmony emporise Payal -
pallavi society new Manish Nagar-
Somalwada-440015

