A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

सागौन तस्करो पर ढीमर खेडा पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सागौन से लोड सहित आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

कटनी

जिले के ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस टीम ने सागौन तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में लगभग 10 लाख 45 हजार रुपये मूल्य की सागौन लकड़ी बरामद की गई है। और अग्रिम कार्रवाई हेतु वन विभाग को सुपुर्द किया है आपको बता दें कि

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में चोरी, नकबजनी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में यह सफलता प्राप्त हुई।

 

घटना (कार्रवाई)का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 08 अप्रैल 2026 को रात्रि में मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद पिकअप वाहन में अवैध सागौन लकड़ी भरकर तस्कर पाली क्षेत्र से पिपरिया की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर झारा पानी रोड पर घेराबंदी की गई।

कुछ समय बाद संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर भाग निकला। पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने पीछा कर वाहन को ग्राम पिपरिया में एक घर के अंदर खड़ा पाया। मौके से कई तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

तलाशी के दौरान पिकअप (बोलोरो मैक्स) से:

10 नग सागौन की सिल्लियां (लगभग 0.434 घनमीटर) जप्त पिकप व सागौन ,कुल कीमत: ₹10,45,000 (लगभग) बरामद की गईं।

मौके से एक आरोपी: संजय उर्फ संजू ठाकुर, निवासी पिपरिया को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य 5 आरोपी फरार हो गए।

आग्रिम  कार्यवाही पूछताछ के बाद आरोपी को वन विभाग के हवाले कर दिया गया है। रेंज ऑफिस रामपुर में वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस एवं वन विभाग फरार तस्करों की तलाश में जुटे हैं।

विशेष भूमिका

इस कार्रवाई में पुलिस एवं वन विभाग की टीम का सराहनीय योगदान रहा, जिसमें प्रमुख रूप से:

ढीमर खेडा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ,एएसआई विजेंद्र तिवारी ,प्रधान आरक्षक सुब्च्चन यादव आरक्षक पंकज सिंह, देवेंद्र अहिरवार, अजय सिंह  डिप्टी रेंजर रामकुमेश मिश्रा एवं वनरक्षक दिनेश अंकित रामफल मुकेश अभिषेक वा विभाग की टीम शामिल रही।

इस कार्रवाई से क्षेत्र में सागौन तस्करों में हड़कंप मच गया है और पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कटनी ब्यूरो चीफ सुरेन्द्र कुमार शर्मा

नित नई खबर एवं विज्ञापन हेतु संपर्क करें

 

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!