मध्यप्रदेशसिंगरौली

सिंगरौली: जिला आपूर्ति अधिकारी ने किया  गैस एजेंसियों का निरीक्षण।

 

सिंगरौली: जिला आपूर्ति अधिकारी ने किया  गैस एजेंसियों का निरीक्षण।

(जिला ब्यूरो चीफ सिंगरौली अमरेन्द्र शुक्ला)

सिंगरौली : जिले में एलपीजी गैस वितरण व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से विगत दिवस जिला आपूर्ति अधिकारी एवं नोडल अधिकारी एलपीजी के द्वारा अंजली गैस एजेंसी, भारत गैस बैढ़न एवं हरिहर इंडेन विन्ध्यनगर का निरीक्षण किया गया।  निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने गैस एजेंसी संचालकों एवं उपभोक्ताओं से सीधा संवाद कर जमीनी स्थिति की जानकारी ली गई।  जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि  कई उपभोक्ता अब गैस समाप्त होने पर तुरंत रीफिल प्राप्त करने के लिए एजेंसी पहुंच रहे हैं, वहीं उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया भी की जा रही है। बड़ी संख्या में उपभोक्ता ई-केवाईसी कराने एजेंसियो में पहुच रहे इस कारण  एजेंसियो के सामने लाईन लग रही है। इसके अलावा नए नियमों के तहत निर्धारित समय सीमा के अनुसार गैस बुकिंग की व्यवस्था लागू होने से वितरण प्रणाली और अधिक व्यवस्थित हुई है। हालांकि कुछ उपभोक्ताओं में अभी जानकारी का अभाव देखा गया, जिसे दूर करने के लिए अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। जिले में किसी भी प्रकार की कठिनाई नही है नियमानुसार उपभोक्ताओ को निर्धारित समय पर एलपीजी सिलेन्डर उपलब्ध कराये जा रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!