A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

सुविधा एवं सहयोग के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही मध्य प्रदेश सरकार का उद्देश्य:- जय करोडा

बांगरदा के विद्यालय में निशुल्क पाठ पुस्तकों के साथ साइकिलों का वितरण

0-0x0-0-0#
0-0x0-0-0#
0-0x0-0-0#
0-0x0-0-0#
बांगरदा (खरगोन) मध्य प्रदेश सरकार द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को बुनियादी स्तर पर सुविधाजनक, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आर्थिक सहयोग देकर सभी के लिए शिक्षा के उद्देश्य को पूरा किया जा रहा है। शासकीय स्कूलों में निशुल्क पाठ्य पुस्तक, छात्रवृत्ति, रुचि पूर्ण भोजन, गणवेश एवं दूरस्थ क्षेत्र से आने वाले छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल प्रदान कर प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। जिसके कारण ग्रामीण स्तर पर शासकीय स्कूलों में छात्र-छात्राओं की संख्या में वृद्धि हो रही है।
उक्त विचार व्यक्त करते हुए जनपद सदस्य जय करोडा ने कहा कि शिक्षा सत्र का शुभारंभ 1 अप्रैल से हो चुका है। एवं शासन द्वारा शिक्षासत्र की शुरुआत से ही पात्र छात्र छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के साथ निशुल्क साइकिल प्रदान कर दी है। जिससे छात्रा-छात्राएं समय पर स्कूल पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर सके। सभी छात्र-छात्राएं अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए पूर्ण एकाग्रता के साथ अपने अध्यापन में जुट जाएं एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन के अनुसार अपने शैक्षणिक कार्य को समय पर पूरा करें। आज का छात्र कल का बेहतर डॉक्टर, इंजीनियर, कलेक्टर, तहसीलदार, कमिश्नर हो सकता है। छात्र जीवन के स्वर्णिम समय में अगर समय का सदुपयोग नहीं किया तो माता-पिता, गुरु की मेहनत बेकार हो जाएगी एवं तुम्हें अपने भविष्य पर पछताना पड़ेगा। अपने सभी छात्र-छात्राओं को शासन की योजनाओं के तहत पाठ्यपुस्तके एवं साइकिल मिलने पर हार्दिक बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
इसके पूर्व जनपद सदस्य जय करोडा,नरेंद्र सिंह पवार, मंगल सिंह पवार, ललित मालाकार, राकेश बिरला, लखन बिरला, रामेश्वर फुलकर ने सरस्वती एवं कन्या पूजन कर कार्यक्रम का परंपरागत शुभारंभ किया। संकुल प्रभारी के के डोंगरे एवं विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का मंगल तिलक कर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के साथ साइकिलों का वितरण किया। अंत में प्राचार्य के के डोंगरे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
:- रामेश्वर फुलकर पत्रकार बांगरदा

Back to top button
error: Content is protected !!