A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशहरदोई

हरदोई: 8 लाख की ठगी, पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरदोई। जनपद के थाना शाहाबाद क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां दो आरोपियों ने परिवार के भरण-पोषण का झांसा देकर 8 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित द्वारा पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोहल्ला अल्हापुर (इब्नेजई,) निवासी संजीव राठौर ने थाना शाहाबाद में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि आरोपी राहुल राठौर निवासी मोहल्ला इट्टा जमाल खां, शाहाबाद तथा कैलाश गुप्ता निवासी ग्राम फत्तेपुर राजी, थाना मंझिला ने उससे दिनांक 9 जून 2024 को परिवार के खर्च के नाम पर 8 लाख रुपये लिए थे। दोनों आरोपी पीड़ित के परिचित थे, जिस कारण उसने भरोसे में आकर रकम दे दी।

पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने अब तक करीब 3 लाख रुपये वापस किए हैं, जबकि 5 लाख रुपये अभी भी बाकी हैं। कई बार पैसे मांगने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। 6 अप्रैल 2026 को मंडी के पास जब पीड़ित ने अपने पैसे मांगे, तो आरोपियों ने साफ इनकार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में थाना शाहाबाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2) एवं 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अनिल कुमार को सौंपी गई है।

पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

VAIBHAV SHRIVASTAVA HARDOI UP

VANDE BHARAT LIVE TV NEWS Bureau chief HARDOI UTTAR PRADESH
Back to top button
error: Content is protected !!