A2Z सभी खबर सभी जिले की

हिन्दू नव वर्ष पर पौधारोपण किया गया।

मुंगेर

बिहार मुंगेर शहर के कष्ट हरनी घाट स्थित श्री कृष्ण वाटिका में शुक्रवार को हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के मौके पर ब्रह्मर्षि चेतना मंच प्रवक्ता सह अधिवक्ता प्रणव कुमार ने पौधारोपण किया पौधारोपण करने के पश्चात उन्होंने मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के तमाम सदस्यों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और कहा कि यह हम सनातनियों के लिए बेहद ही गौरव का विषय है कि हम लोगों ने अपने नववर्ष पर पौधारोपण किया है हम सनातनियों की नव वर्ष की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से शुरू होती है इस दिन चैत्र नवरात्रि भी शुरू होता है इस मौके पर मुंगेर जिला ब्रह्मर्षि समाज के कोषाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील कुमार मणि शंकर भोलू देवेश राज सिंह नवेंदु कुमार सिंह त्रिपुरारी चौधरी आदि अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Back to top button
error: Content is protected !!