आजमगढ़इतवाउत्तर प्रदेशकुशीनगरगोंडागोरखपुरबलियाबस्तीबहराइचबाराबंकीलखनऊसिद्धार्थनगर 

।। कैण्ट पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह का किया भंडाफोड़, 20 किलो गांजे के साथ दो महिलाएं समेत तीन गिरफ्तार।।

।। 7 मुकदमों वाली शातिर तस्कर किरन निषाद फिर गिरफ्तार, कैण्ट पुलिस ने बरामद किया 20.740 किलो गांजा

अजीत मिश्रा (खोजी)

।। कैण्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 किलो से अधिक अवैध गांजे के साथ दो महिलाएं और एक युवक गिरफ्तार।।

मंगलवार 20 जनवरी 26, उत्तर प्रदेश।

गोरखपुर। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैण्ट थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो महिलाओं सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 20.740 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है।

💫चेकिंग के दौरान धरे गए तस्कर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में क्षेत्राधिकारी कैण्ट के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर तीन आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है:

👉किरन निषाद (पत्नी विजय कुमार निषाद, निवासी जूड़ापुर/अमरूदमंडी)

👉भोली (पुत्री विजय कुमार, निवासी जूड़ापुर/अमरूदमंडी)

👉कृष्ण कुमार निषाद उर्फ टेगना (निवासी जीतपुर प्रथम, थाना गीड़ा)

💫मुख्य आरोपी महिला का है लंबा आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई मुख्य अभियुक्ता किरन निषाद एक शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ राजघाट और कैण्ट थाने में एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत पहले से 7 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, दूसरी अभियुक्ता भोली पर भी पूर्व में एक मामला दर्ज है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ सप्लाई किया जाना था।

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम , पता व आपराधिक इतिहास-

1.किरन निषाद पत्नी विजय कुमार निषाद निवासिनी जूड़ापुर थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर हाल मुकाम अमरूदमंडी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

आपराधिक इतिहास –

i. मु0अ0सं0 19/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

ii. मु0अ0सं0 135/2020 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

iii. मु0अ0सं0 136/2021 धारा 272 भा0द0वि0 60 आबकारी एक्ट थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

iv. मु0अ0सं0 235/2021 धारा 272 भा0द0वि0 60 आबकारी एक्ट थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

v. मु0अ0सं0 216/2021 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

vi. मु0अ0सं0 50/2014 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

vii. मु0अ0सं0 239/2014 धारा 60 आबकारी एक्ट थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

2. भोली पुत्री विजय कुमार निवासी जूड़ापुर थाना बेलीपार जनपद गोरखपुर हाल मुकाम अमरूदमंडी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

आपराधिक इतिहास-

i. मु0अ0सं0 19/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

ii. मु0अ0सं0 19/2022 धारा 60 आबकारी थाना राजघाट जनपद गोरखपुर

3. कृष्ण कुमार निषाद उर्फ टेगना (निवासी जीतपुर प्रथम, थाना गीड़ा)

आपराधिक इतिहास-

i. मु0अ0सं0 19/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

बरामदगी –

20.740 किग्रा अवैध गांजा

गिरफ्तारी की टीम-

1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर 

2. उ0नि0 सुधांशु सिंह चौकी प्रभारी रेलवे थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

3. उ0नि0 आशीष कुमार दुबे चौकी प्रभारी पैडलेगंज थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

4. उ0नि0 गिरीश मिश्रा चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

5. उ0नि0 अवनीश कुमार पांडेय चौकी प्रभारी गोलघर थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

6. म0उ0नि0 रिंकी सिंह थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

7. म0उ0नि0 मधु यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

8. का संजीत यादव थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

9. का0 रोहित मिश्रा थाना कैण्ट जनपद गोरखपुर

💫पुलिस टीम और कानूनी कार्रवाई

इस सफल कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह के साथ रेलवे चौकी प्रभारी सुधांशु सिंह, पैडलेगंज चौकी प्रभारी आशीष कुमार दुबे, विश्वविद्यालय चौकी प्रभारी गिरीश मिश्रा, गोलघर चौकी प्रभारी अवनीश कुमार पांडेय और महिला उपनिरीक्षक रिंकी सिंह व मधु यादव शामिल रहीं।

पुलिस का कथन: “पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ मु0अ0सं0 19/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों को जेल भेजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

Back to top button
error: Content is protected !!