A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरधार्मिकमहाराष्ट्र

कोराड़ी के तालाब मे 151 फीट के हनुमान जी स्थापित होगे

नागपुर के श्री महालक्ष्मी मंदिर कोराड़ी पहली बार 151 फीट ऊची हनुमान जी की विशाल प्रतिमा कोराड़ी के तालाब मे स्थापित की जायेगी। यहां पर हनुमान जी की आरती एवं हनुमान चालीसा का लेजर शो आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। । चार हजार के लगभग अखंड मनोकामना ज्योत-: श्री महालक्ष्मी मंदिर संस्थान कोराड़ी मे अश्विन नवरात्र महोत्सव मे चार हजार के लगभग अखंड मनोकामना ज्योत प्रज्वलित होंगे। नवरात्र के प्रथम दिन सुबह के 04 बजे से लेकर 10 बजे तक स्वयंभू दर्शन श्रद्घालु कर सकेंगे। 03 अक्टूबर को सुबह 10 बजे घट स्थापना व श्रृंगार आरती होगी। दोपहर 11:30 बजे 12बजे तक भोग आरती होगी। इस दौरान मंदिर के पट बंद रहेगे। शाम 05 बजे पुलिस आयुक्त रविन्द्र सिंघल तथा जिलाधीश डॉ• विपिन इटनकर अखंड मनोकामना ज्योत प्रज्वलित करेगे। श्री लक्ष्मी यज्ञ हवन के बाद शाम 07:30बजे संध्या आरती होगी। चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया कि 140 करोड़ रूपय की लागत से विभिन्न प्रकल्प मंदिर परिसर मे साकार किये जायेगे। हनुमान जी की प्रतिमा के अलावा वर्चुअल रियलटी सेंटर, एक्वेरियम, डायनासोर पार्क, किड्स जोन,मलटी स्पेशल हास्पीटल, आदि भी बनाये जायेगे। सभी निर्माण कार्य लगभग दो वर्ष मे पूरे किये जाने का अनुमान है। कोराड़ी मंदिर मे देश के सभी शक्तिपीठों के लाईव दर्शन व्यवस्था की योजना भी है।

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!