A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेश
Trending

जन अभियान परिषद की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रस्फुटन समितियों को दिए जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश

जन अभियान परिषद की समीक्षा बैठक संपन्न, प्रस्फुटन समितियों को दिए जनजागरूकता बढ़ाने के निर्देश

श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार एवं श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में ग्राम प्रस्फुटन समिति भण्डारगोदी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जन अभियान परिषद द्वारा संचालित जनजागरूकता कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई तथा ग्राम स्तर पर चल रही गतिविधियों की जानकारी ली गई।

बैठक के दौरान समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया कि गांव-गांव में लोगों को शासन की योजनाओं, स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करें। साथ ही जनभागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने ग्राम में चल रहे कार्यों की जानकारी दी तथा आगामी दिनों में जनजागरूकता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया। बैठक में समिति के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Back to top button
error: Content is protected !!