A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेधनबाद

जापान यात्रा की तैयारी : दिल्ली में गृह मंत्रालय और एंबेसी ऑफ जापान के कार्यालयों में पहुंचे हीरो राजन कुमार

नई दिल्ली : जापान यात्रा से पहले हीरो राजन कुमार दिल्ली पहुंचे। जहां मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स (गृह मंत्रालय) और एंबेसी ऑफ जापान के कार्यालयों में लगातार उनकी मीटिंग रही। वह काफी आश्वस्त और खुश दिख रहे हैं, क्योंकि उनके लिए जापान यात्रा एक यादगार सफ़र बनने जा रहा है। जहां वह टोकियो युनिवर्सिटी मे चार्ली चैप्लिन द्वितीय का 5355वाँ लाइव शो भी परफॉर्म करेंगे।

दिल्ली से राजन कुमार का पुराना रिश्ता रहा है, क्योंकि राजधानी दिल्ली से ही चार्ली चैप्लिन 2 के शो की शुरुआत हुई थी।जी हां पहली बार चार्ली चैप्लिन का परफॉर्मेंस दिल्ली में ही हुआ था और 25 वर्षों का समय बीत गया।अब यह चार्ली चैप्लिन जापान के टूर पर जा रहा है। राजन कुमार ने इस सफ़लता की कहानी स्वयं लिखी है।भले ही वह इसमें मेहनत, लगन और धैर्य को महत्वपूर्ण कारक मानते हैं।

हाल ही में उत्तराखंड में “आज का कर्मवीर अवॉर्ड” से सम्मानित राजन कुमार ने वहाँ भी चार्ली चैप्लिन 2 का लाइव शो प्रस्तुत किया। जापान यात्रा पर जाने से पहले सभी गतिविधियों को भी वह एंजॉय कर रहे हैं और इस के लिए अपने सभी फैन्स, चाहने वालों का आभार प्रकट करते हैं।

इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया के आइकॉन हीरो राजन कुमार वास्तविक जीवन में हीरो हैं। गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड मे नाम दर्ज करवा चुके राजन कुमार जापान यात्रा से लौटते ही मतदान के लिए वोटरों को जागरूक करना शुरू करेंगे।

Back to top button
error: Content is protected !!