*धुरंधर फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर से मुंबई में प्रमोद गुप्ता ने की खास मुलाकात*
पीएफसी फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस एन्ड इंटीट्यूट के डायरेक्टर प्रोड्यूसर प्रमोद गुप्ता की मुलाकात बॉलीवुड के प्रसिद्ध एवं धुरंधर फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर से मुंबई में हुई।
इस खास मुलाकात के दौरान फिल्म निर्माण से सम्बंधित नई कहानियों और इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर गहन चर्चा हुई। दोनों ही फिल्म मेकर्स ने आने वाले समय में दमदार और अलग कंटेंट पर काम करने की संभावनाओं पर विचार किया। यह मुलाकात अनुभवों के आदान-प्रदान के साथ-साथ भविष्य में बड़े प्रोजेक्ट्स की दिशा में एक सकारात्मक कदम मानी जा रही है। डायरेक्टर आदित्य धर ने प्रोड्यूसर प्रमोद गुप्ता की प्रशंसा की और शुभकामनायें दीं। उनकी बनाई गई शार्ट फिल्मों को फिल्म फेस्टिवल में अवार्डस मिल चुके हैं उन्होंने नए कलाकारों को मंच दिया उनकी फिल्में मोटिवेशनल होती हैं। उनकी कहानी सराहनी होती है। प्रमोद गुप्ता ने बताया कि उनकी अन्य शार्ट फिल्में डिजिटल प्लेटफार्म पर जल्द रिलीज होगी जिसकी तैयारी चल रही है।