

गुरूवार 04 सितंबर 2025-: जानकारी के अनुसार दपूम रेलवे पूजा त्योहारों के शुभ अवसर पर छह विशेष रेलगाड़ियों का संचालन करने वाली है। इन विशेष रेलगाड़ियों में कन्फर्म सीट यात्रियों को उपलब्ध करवाई जायेंगी। जानकारी अनुसार इन विशेष ट्रेनों में एसी कोच, स्लीपर कोच, सामान्य श्रेणी के कोच लगाए गए है, इससे रेल यात्रियों को उनकी जरूरत सुविधा के हिसाब से यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जानकारी अनुसार रेलवे द्वारा चलाए जाने वाले विशेष ट्रेनों में – 08865/08866-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी रेलवे-स्टेशन से शालीमार स्टेशन तक 27/09/2025 से 02/10/2025 तक, ट्रेन 0876/08761- दुर्ग- ह•निजामुद्दीन स्पेशल 5/10/2025से 24/11/2025 तक, ट्रेन 08261/08262-बिलासपुर- यलहंका(बेगलुरू), साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 9सितंबर से 19 नवंबर तक, ट्रेन 08763/08764- दुर्ग- सुल्तानपुर स्पेशल एक्सप्रेस 13 सितंबर से 30 नवंबर 2025तक, 08897/08898- गोंदिया- पटना स्पेशल एक्सप्रेस 23 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक, 08795/08796- दुर्ग-पटना पूजा स्पेशल एक्सप्रेस 19 से 20 अक्टूबर तक चलेगी।
