A2Z सभी खबर सभी जिले कीमहाराष्ट्र

*बल्लारपुर में बसपा द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती कार्यक्रम संपन्न*

*महेश निषाद बल्लारपुर, महाराष्ट्र :*
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बल्लारपुर शहर कार्यकारिणी द्वारा शनिवार को संतोषी माता वार्ड में राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के अवसर पर विनम्र अभिवादन एवं मान वंदना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा क्षेत्र बल्लारपुर-72 के विधानसभा अध्यक्ष श्री किशन केशकर ने की। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा ज्योतिबा फुले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई। शहर अध्यक्ष रुपेश (सोनू) सूर्यभान रायपुरे ने कार्यक्रम का प्रास्ताविक रखा।

इस अवसर पर प्रभाग क्रमांक-8 के पूर्व प्रत्याशी असलम शेख महबूब और मिलिंद खोबरागड़े प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन शहर महासचिव ओम प्रकाश दारुंडे ने किया।

कार्यक्रम में बामसेफ संयोजक वीरेंद्र धूसिया, BVF संयोजक विधानसभा क्षेत्र बल्लारपुर शिव विलास झंडू वर्मा, शेख मूसा मलंग, महेश निषाद, वाजिद खान, मौसिम शेख, फूलमाली काका और काकी सहित बसपा के अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। स्थानीय बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन महेश निषाद द्वारा किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!