
*”बांगरदा की दो आंगनबाड़ियों को सुविधा संपन्न बनाया जाएगा :- भावना खेडे”*
====================
पर्यवेक्षक द्वारा आंगनबाड़ियों का औचक निरीक्षण
====================
बांगरदा (खरगोन) महिला एवं बाल विकास परियोजना सनावद की पर्यवेक्षाका श्रीमती भावना खेड़े ने ग्राम बांगरदा की आंगनबाड़ियों का औचक निरीक्षण कर आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के जमीनी स्तर पर समीक्षा कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश प्रदान किये।
बांगरदा प्रवास के दौरान श्रीमती भावना खेड़े ने बताया कि आंगनबाड़ी केदो के माध्यम से विभाग द्वारा विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाएं संचालित की जा रही है। योजनाओं में शामिल लाड़ली लक्ष्मी योजना की बालिकाओं को शिक्षण संस्था में छात्रवृत्ति मिलने में परेशानियां आ रही है। इसके लिए सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र की हितग्राही बालिकाओं के दस्तावेजों का सत्यापन कर ई केवाईसी करवाने के निर्देश प्रदान किए गए हैं। बालिकाओं के दस्तावेजों में जन्म प्रमाण पत्र में एवं आधार कार्ड में नाम अलग-अलग होने से छात्रवृत्ति मिलने में परेशानी आ रही है। एवं समग्र पंजी में भी नाम अलग होने से छात्रवृत्ति नहीं मिल पा रही है। सभी दस्तावेजों में एक जैसे नाम होने पर किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी अतः सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की लाड़ली लक्ष्मी हितग्राहियों के दस्तावेजों का सही सत्यापन करें।
आपने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 2 एवं 3 को सक्षम आंगनवाड़ी में परिवर्तित किया जाएगा इन आंगनबाड़ियों में आधुनिक सुविधाओं के साथ स्वच्छ पेयजल आधुनिक शैक्षिक सुविधा एवं बच्चों के शैक्षणिक मनोरंजन हेतु एलइडी टीवी लगाई जाएगी एवं खिलौने भी प्रदान किए जाएंगे अपने आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण आहार वितरण बच्चों के भोजन, नाश्ता वितरण के साथ बच्चों की उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया। समीक्षा बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ज्योति गंगराड़े आरती शर्मा अनीता कनाडे सहायिका सेवंती मालाकार सुनीता मालाकार एवं पिंकी पवार उपस्थित थी।
:- रामेश्वर फूलकर पत्रकार बांगरदा








