
नालसा नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर बाल विवाह मुक्त भारत को बनाने हेतु भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के द्वारा 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है, जिसे वृहद स्तर पर सफल बनाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया के अध्यक्ष मदन किशोर कौशिक के निर्देश पर संबंधित विभाग के अधिकारीगण को जिसके अंतर्गत सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई गया जी,जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गया जी,अध्यक्ष बाल कल्याण समिति गया जी,एवं आरक्षी उपाधीक्षक विशेष किशोर पुलिस इकाई गया जी शामिल है को सामूहिक निर्देश दिया गया है कि बाल विवाह से मुक्त किए जाने आवश्यक कार्यवाही किया जाए ।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार सचिव अरविंद कुमार दास ने गया जिला के आम जनों से अपील किया गया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा जिले के गया जी के सभी प्रखंड में पैनल अधिवक्ता एवं पारा लीगल वालंटियर को उक्त अभियान को सफल बनाने हेतु गांव – गांव जा कर जागरूक करने हेतु प्रतिनियुक्ति किया जाएगा सचिव के द्वारा यह भी बताया गया कि अगर गांव में बाल विवाह से संबंधित जानकारी मिलने पर यथासंभव 1098 एवं 15100 नम्बर पर अविलंब सूचना दें सकते हैं जिससे जिला विधिक सेवा प्राधिकार गया जी आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित कर सके सचिव ने यह भी बताया कि कल हरिदास सेमिनरी स्कूल गया जी में सेंट्रल डायरेक्ट एनजीओ के द्वारा गया जिला के 15 प्रखंडों के 26 ऐसी वंचित परिवारों के बच्चियों का चयन किया गया है जो विद्यालय दूर होने के कारण प्रतिदिन समय से विद्यालय नहीं पहुंच पाती थी बच्चियों की पढ़ाई भी बाधित हो रही थी वैसे बच्चियों के सेंटर डायरेक्टर एनजीओ के सौजन्य से साइकिल वितरण भी किया जाएगा
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़




