
जिला संवाददाता अंगद यादव
अकबरपुर विकासखंड के ताराखुर्द न्याय पंचायत के अन्तर्गत नसीरपुर कैथी चंदनपुर न्याय पंचायत के अन्तर्गत ग्राम पंचायत इस्माइलपुरगंज के मजरे हसनपुर में हुआ जहां पर 59 किशोरी बालिकाओं व महिलाओं ने भागीदारी कर *आओ मिलकर समझ, योजनाओं पर पकड़ बनाए* का जोरदार आगाज किया।
वि द पीपुल अभियान दिल्ली के निर्देशन में किशोरी बालिका सशक्तिकरण कार्यक्रम अम्बेडकरनगर व जन विकास केन्द्र भितरीडीह द्वारा आयोजित प्रशिक्षण को सम्बोधित करती हुई सचिव गायत्री ने कहा कि संविधान किसी भी देश का सर्वोच्च कानून होता है, जो सरकार की शक्तियों, नागरिकों के अधिकारों और देश की शासन व्यवस्था को निर्धारित करता है। संविधान से समाधान मुख्य रूप से कानूनी, राजनीतिक और सामाजिक स्तरों पर होता है। यह संघर्षों, अन्याय, और सामाजिक-आर्थिक समस्याओं का निपटारा करने के लिए एक ढांचा प्रदान करता है।
मानवाधिकार कार्यकर्ता मनोज कुमार ने बताया कि संविधान का मूल उद्देश्य न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व स्थापित करना है, जिसके द्वारा राष्ट्र की समस्याओं का शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से समाधान किया जाता है।
वि द पीपुल अभियान की प्रशिक्षक सुश्री मोबिस्सिरा ने लोगों को संविधान की प्रस्तावना मौलिक अधिकार नीति निर्देशक तत्व के साथ योजनाओं से जुड़े अनुच्छेदों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के मूल तत्वों का उद्देश्य नागरिकों, छात्रों, और सरकारी अधिकारियों को संवैधानिक मूल्यों, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है।
यह प्रशिक्षण जमीनी स्तर पर संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने, लैंगिक भेदभाव को कम करने और नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति सशक्त बनाने के लिए आवश्यक है।
प्रशिक्षण में किशोरियों ने चर्चा वार्ता गीत के द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया और भविष्य के कार्यों का नियोजन किया प्रशिक्षण के सत्रों का संचालन श्रीमती निरकला व छोटेलाल ने किया।
प्रशिक्षण को सफल बनाने में कम्युनिटी मोबलाइजर सुनीता अंजली चैम्पियन चांदनी महिमा भीमावती रेशमा उजाला ज्वाला दिव्या आदि ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।



















