

बलौदाबाजार, 12 मार्च 2026।
महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और ग्रामीण स्तर पर पोषण एवं बाल विकास सेवाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदाबाजार द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक और पात्र महिलाएं निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकती हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एकीकृत बाल विकास परियोजना बलौदाबाजार अंतर्गत ग्राम कुकुरदी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में आंगनबाड़ी सहायिका के एक रिक्त पद पर नियुक्ति की जाएगी। इस पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आठवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है तथा यह पद केवल महिलाओं के लिए आरक्षित है।
इच्छुक अभ्यर्थी 25 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को विभाग की वेबसाइट
https://aww.e-bharti.in/� पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा।
यह भर्ती ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए न केवल रोजगार का अवसर है, बल्कि बच्चों और माताओं के पोषण, स्वास्थ्य एवं देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में सहभागी बनने का भी मौका प्रदान करती है। विभाग ने पात्र महिलाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।



