A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरदेश

शोक समाचार | सहारनपुर 🕯️ यूपी-112 में तैनात मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

परिक्षेत्र सहारनपुर के जनपद सहारनपुर से अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक समाचार सामने आया है।

🕯️ शोक समाचार | सहारनपुर 🕯️

यूपी-112 में तैनात मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल का निधन, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

परिक्षेत्र सहारनपुर के जनपद सहारनपुर से अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक समाचार सामने आया है। यूपी-112 सेवा में तैनात वर्ष 2011 बैच के मुख्य आरक्षी 959 अनुज कुमार गिल, जो विगत काफी समय से हृदय संबंधी गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, का दिनांक 18/19 मार्च 2026 की रात्रि में उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से न केवल सहारनपुर पुलिस बल्कि पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। इसे विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति माना जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनुज कुमार गिल की तबीयत 15 मार्च 2026 को अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तत्काल सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की टीम द्वारा उनका लगातार उपचार किया जा रहा था और उन्हें बचाने के हर संभव प्रयास किए गए, लेकिन दुर्भाग्यवश वह जिंदगी की जंग हार गए और रात्रि के समय उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्वर्गीय अनुज कुमार गिल एक कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं ईमानदार पुलिसकर्मी के रूप में जाने जाते थे। यूपी-112 जैसी आपातकालीन सेवा में रहते हुए उन्होंने अनेक बार आमजन की सहायता कर अपने कर्तव्यों का उत्कृष्ट निर्वहन किया। उनके सहयोगी उन्हें एक मिलनसार, सजग और हमेशा तत्पर रहने वाले अधिकारी के रूप में याद कर रहे हैं।

उनके निधन की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में गहरा शोक व्याप्त हो गया। श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वर्गीय मुख्य आरक्षी अनुज कुमार गिल के पार्थिव शरीर को पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर एवं अन्य पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा कंधा देकर पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान राजकीय सम्मान के साथ उन्हें अंतिम सलामी दी गई और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

अंतिम यात्रा के दौरान उपस्थित हर व्यक्ति की आंखें नम थीं। उनके सहकर्मियों, मित्रों और परिजनों ने नम आंखों से उन्हें विदा किया। यह क्षण अत्यंत भावुक और पीड़ादायक था, जिसने हर किसी को भीतर तक झकझोर दिया।

अनुज कुमार गिल का इस प्रकार असमय निधन उनके परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। पुलिस विभाग ने भी एक कर्मठ और समर्पित सिपाही को खो दिया है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें।

✍️ रिपोर्ट: एलिक सिंह
संपादक – वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़
ब्यूरो प्रमुख – हलचल इंडिया न्यूज़
ब्यूरो प्रमुख – दैनिक आशंका बुलेटिन, सहारनपुर

📞 संपर्क: 8217554083
📢 खबर, विज्ञापन, विज्ञप्ति एवं सूचना हेतु संपर्क करें।

Back to top button
error: Content is protected !!