
वंदेभारतलाइवटीव न्युज, मंगलवार 13 जनवरी2026 नागपुर
====> देश में बजट 01 फरवरी को पेश होता रहा है। इस वर्ष 2026 में 01 फरवरी रविवार को है, ऐसे में बजट पेश किये जाने को लेकर अनिश्चितता सी बनी हुई थी, परंतु लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला जी ने इस अनिश्चितता को दूर कर दिया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने राष्ट्रमंडल देशों के स्पीकर और अन्य कार्यवाही अनिकारियों की बैठक से संबंधित जानकारी देने के लिए आयोजित की गई प्रेसवार्ता में यह कहा कि संसद का बजट 01 फरवरी2026 को ही पेश किया जायेगा। संसद की कार्यवाही परंपरा अनुसार ही चलेगी, 01 फरवरी को रविवार की छुट्टी नहीं रहेगी। इस दिन सभी सांसद 01 फरवरी को बजट सत्र में उपस्थित रहेंगे। इसके पूर्व सरकार ने यह बताया था कि इस बार संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से आरंभ होगा, जो कि दो चरणों में होगा। सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से लेकर 13 फरवरी2026 तक चलेगा। इसका दूसरा चरण 09 मार्च से लेकर 02 अप्रैल 2026 तक चलेगा। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि संसद का कार्य जनहित के काम करना होता है। अगर जनहित और देशहित का कोई कार्य है तो फिर संसद की छुट्टी नहीं रहती है। बजट एक फरवरी को पेश होगा।



