A2Z सभी खबर सभी जिले कीताज़ा खबर

हमलावरों ने अधेड़ को मारी गोली

आजमगढ़: हमलावरों ने अधेड़ को मारी गोली, हालत गंभीर, पुत्र से फोन पर हुआ था विवाद, निजामाबाद थाना के मोहनपुर गांव में सोमवार रात दो पक्षों में हुआ था विवाद।

 

आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में सोमवार की रात फोन पर बेटे से विवाद होने के बाद हमलावरों ने पिता को गोली मार कर घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो हमलावर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर बनी है। मोहनपुर गांव निवासी 52 वर्षीय वाल्मीकि यादव ट्रैक्टर चालक है। वाल्मीकि का पुत्र नीरज यादव बंगलौर में रह कर क्रेन चलाता है। सोमवार की रात में नीरज का गांव के आदर्श उर्फ बिट्टू से किसी बात को लेकर फोन पर विवाद हो गया। बात इतनी बात इतनी बढ गई कि आदर्श उर्फ बिट्टू अपने दो साथियों के साथ नीरज के घर पहुंच गया। घर के सामने बैठे नीरज के पिता वाल्मीकि से भी विवाद कर लिया। दोनों में विवाद काफी बढ़ गया। इसके बाद विक्की ने वाल्मीकि यादव को गोली मार दी। सीने के पास गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर गए। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई और हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घायल को शहर के लक्षिरामपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई। थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव ने बताया कि घायल की पत्नी तारा देवी की तहरीर पर आदर्श उर्फ बिट्टू नामजद सहित दो अज्ञात के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई, जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस घटना का जल्द ही राजफाश करेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!