A2Z सभी खबर सभी जिले की

हर तहसील में सरकारी ब्लड बैंक की मांग इंजीनियर प्रणेश शुक्ला ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र रक्तदान के बावजूद मरीजों को नहीं मिल पा रहा समय पर खून, एकीकृत व्यवस्था की प्रणेश शुक्ला ने उठाई मांग

गोरखपुर।

रिपोर्ट:बुद्धेश मणि पाण्डेय जिला प्रभारी

हर तहसील में सरकारी ब्लड बैंक की मांग इंजीनियर प्रणेश शुक्ला ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र रक्तदान के बावजूद मरीजों को नहीं मिल पा रहा समय पर खून, एकीकृत व्यवस्था की प्रणेश शुक्ला ने उठाई मांग

पंडित रमापति शुक्ला हरित क्रांति एवं शिक्षण सेवा संस्थान के अध्यक्ष इंजिनियर प्रणेश शुक्ला ने प्रदेश के प्रत्येक जनपद एवं तहसील स्तर पर सरकारी ब्लड बैंक स्थापित करने की मांग उठाई है।

उन्होंने मुख्यमंत्री जी को भेजे अपने पत्र में कहा कि वर्तमान समय में ब्लड बैंकों की व्यवस्था असंगठित और सीमित है, जिसके कारण जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त नहीं मिल पाता। कई मामलों में देखा गया है कि किसी व्यक्ति ने एक ब्लड बैंक में रक्तदान किया, लेकिन आवश्यकता पड़ने पर दूसरे अस्पताल में उसे रक्त उपलब्ध नहीं कराया गया।

प्रणेश शुक्ला ने इस स्थिति को गंभीर बताते हुए कहा कि कई ब्लड बैंक यह कहकर मना कर देते हैं कि “आपने हमारे यहां रक्तदान नहीं किया है”, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपातकालीन परिस्थितियों में यह समस्या और भी भयावह हो जाती है, जहां कुछ मिनटों की देरी भी जीवन के लिए खतरा बन सकती है।

उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वहां ब्लड बैंक की कमी के कारण मरीजों को बड़े शहरों की ओर भागना पड़ता है, जिससे समय और संसाधनों की बर्बादी होती है।

इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने सुझाव दिया कि प्रदेश के सभी ब्लड बैंकों को एक एकीकृत डिजिटल नेटवर्क से जोड़ा जाए, जिससे कहीं भी रक्तदान करने वाला व्यक्ति जरूरत पड़ने पर प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल में आसानी से रक्त प्राप्त कर सके। साथ ही, रक्तदान और वितरण के लिए एक समान नीति लागू करने की भी आवश्यकता बताई।*

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का भी मानना है कि यदि ब्लड बैंक प्रणाली को मजबूत और केंद्रीकृत किया जाए, तो आपातकालीन सेवाओं में तेजी आएगी और हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी।

Back to top button
error: Content is protected !!